फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers' problems were raised in the meeting of Advocate Ekta Manch.

Moradabad News: अधिवक्ता एकता मंच की बैठक में उठीं वकीलों की समस्याएं

Mon, 08 Jun 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 08 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' problems were raised in the meeting of Advocate Ekta Manch.
बिलारी। अधिवक्ता एकता मंच की जिला स्तरीय मासिक बैठक में वकीलों की समस्याओं पर चर्चा हुई। समस्याओं के समाधान के लिए मंच का प्रतिनिधि मंडल जिला स्तरीय अधिकारियों से मिलेगा। जिले की सभी तहसीलों में मंच की ओर से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर में स्टेशन रोड ओवरब्रिज के निकट ढकिया नरु आंबेडकर पार्क में रविवार सुबह आयोजित बैठक में मंच के सदस्यों ने बताया कि मुरादाबाद जिला कचहरी में कई अवर न्यायालयों में मुकदमों की तारीखें निर्धारित की जाती हैं। उनमें कंप्यूटर में दर्ज तारीख पत्रावली पर दर्ज तारीख में अंतर होता है, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी होती है। सदस्यों ने मुरादाबाद कचहरी से संबंधित कई अन्य समस्याएं भी बताईं। अधिवक्ता एकता मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि वह सदस्यों की समस्याएं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन

सदस्यों ने तहसील में युवा वकीलों को चेंबर बनाने के लिए उचित जगह उपलब्ध कराने व देहात इलाके में उपभोक्ताओं को कटौती मुक्त बिजली दिलाने सहित अन्य मांगें भी उठाईं। बैठक की अध्यक्षता सतीशपाल सिंह एडवोकेट और संचालन आशीष भटनागर एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, नफीस अहमद, श्याम भारद्वाज, अजय त्यागी, हरीश चंद्र व अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed