फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers postponed judicial work in the tehsil

Moradabad News: तहसील में वकीलों ने स्थगित रखा न्यायिक कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lawyers postponed judicial work in the tehsil
बिलारी। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन सोमवार को मानसूनी बारिश जारी रही। बारिश होने से आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया। हालांकि मानसूनी बारिश शुरू होते ही देहात इलाके में धान की फसल की रोपाई का काम शुरू हो गया। उधर गन्ना और हरे चारे की फसल को इस बारिश से काफी लाभ हुआ है। बारिश की वजह से सोमवार को भी नगर और देहात इलाके में कई घंटे तब विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह के समय में कई घंटे तक लगातार बारिश होने से अनेक दैनिक मजदूर अपना काम करने के लिए मुरादाबाद को नहीं जा पाए। उधर तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में बार पदाधिकारियों ने कहा कि सुबह से लगातार बारिश होने से मुकदमों की पैरवी के लिए वादकारी नहीं आए हैं। इसलिए मुकदमों की सुनवाई होना संभव नहीं है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक बारिश होने की वजह से सोमवार को तहसील स्थित सभी अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाएगा। पारित प्रस्ताव की प्रति संबंधित अदालत को भी भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed