{"_id":"6a2c5c3d28e6384fa30d3093","slug":"lawyers-outraged-as-hot-air-from-the-ac-blew-towards-the-chambers-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112129-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एसी की गर्म हवा चेंबरों की ओर आने पर भड़के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एसी की गर्म हवा चेंबरों की ओर आने पर भड़के वकील
Sat, 13 Jun 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। तहसील परिसर में स्वान केंद्र के लिए नए लगाए गए एसी के आउटडोर की गर्म हवा चेंबरों की ओर आने पर वकील भड़क गए। वकीलों ने बार पदाधिकारियों के साथ तहसीलदार से मिलकर नाराजगी जताते हुए एसी को हटवाने की मांग उठाई। उधर वायदा करने के बाद भी चेंबरों के लिए जगह उपलब्ध न कराने पर स्थानीय प्रशासन की नीति से तहसील के अधिकतर युवा वकील खफा नजर आए।
तहसील परिसर में तहसील भवन के दक्षिण पश्चिम की ओर इंद्र सिंह, शाहरुख मलिक, जाहिद मलिक और बशर मलिक आदि वकीलों के कई वर्ष पुराने चेंबर हैं। बार पदाधिकारियों के अनुसार तहसील के स्वान केंद्र पर दो दिन पहले रात्रि में जो एसी लगाया गया उसका आउटडोर पुराने स्थान के बजाए वकीलों के चेंबरों की ओर लगा दिया गया। शुक्रवार सुबह जब वकील और उनके मुंशी अपने चेंबरों पर पहुंचे तब एसी के आउटडोर से काफी गर्म हवा निकलने की वजह से वह अपने चेंबरों पर नहीं बैठ पाए। परेशान वकीलों ने अपनी समस्या बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को बताई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार सिंह के साथ अनेक युवा वकील तहसीलदार आदित्य कुमार से मिले और एसी के आउटडोर को हटवाने की मांग उठाई।
तहसीलदार ने बार पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह एसडीएम से वार्ता कर जल्दी ही समस्या का समाधान निकालेंगे। उधर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने तहसीलदार से वार्ता के दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों पर युवा वकीलों को चेंबरों के लिए जगह देने के मुद्दे पर वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाया गया। बार पदाधिकारियों का कहना था कि 50 से अधिक युवा वकीलों को कई वर्षों से दिए जा रहे आश्वासन के बाद भी अभी तक चेंबर बनाने का जगह नहीं दी जा रही है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने बताया कि यदि वकीलों के चेंबरों के पास लगा एसी का आउटडोर नहीं हटाया गया और युवा वकीलों को चेंबर बनाने के लिए शीघ्र जगह आवंटित नहीं की गई तब बिलारी के वकील बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे।