फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers demonstrated at Collectorate

Moradabad News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated at Collectorate
मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे और उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी और जिला बार के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना ने कहा कि पिछले काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए वकील संघर्ष कर रहे हैं। बार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें मांग की गई कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की घोषणा की जाए। ज्ञापन देने में महासचिव अभय कुमार सिंह, सुनील कुमार सक्सेना, खलील अहमद, दीपिका वर्मा, विनीत भटनागर, पारुल अग्रवाल, संजीव राघव, सुरेश चंद गुप्ता, रमा पांडे एवं जिला बार के अध्यक्ष सोमपाल सिंह, महासचिव प्रकाश वीरसिंह, अजय गुप्ता डीजीसी, सुरेन्द्र पाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article