फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lawyers' chambers and the bar demanded expansion of the room.

Moradabad News: वकीलों के चेंबर व बार कक्ष के विस्तारीकरण की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' chambers and the bar demanded expansion of the room.
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम से मिलकर वकीलों की समस्याएं बताईं। इस दौरान युवा वकीलों को चेंबर मिलने और बार कक्ष के विस्तारीकरण में सहयोग की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

बार पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील के अधिकारियों द्वारा बार बार आश्वासन देने के बाद भी अभी तक युवा वकीलों को चेंबर बनाने के लिए जगह आवंटित नहीं की गई है जबकि ग्राम न्यायालय और आपूर्ति कार्यालय के निकट चेंबर बनाने के लिए काफी जगह खाली पड़ी हुई है। बार पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील परिसर में वकीलों पर हमले होने की प्रदेश भर में आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। बार एसोसिएशन की ओर से कई बार डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देने के बाद भी तहसील परिसर में सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बार पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील परिसर में वादकारियों की बाइकें खड़ी करवाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से बाइक स्टैंड की व्यवस्था कराने और तहसील मुख्यालय के ठीक सामने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई। तहसीलदार न्यायिक के खाली पद पर किसी अधिकारी की तैनाती की भी मांग की। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बार पदाधिकारियों की सभी मांगों पर शीघ्र ही कार्रवाई कराने पर भरोसा दिलाया। एसडीएम ने बार पदाधिकारियों की यह भी जानकारी दी कि तहसीलदार न्यायिक की अदालत के धारा 67 के मुकदमों की सुनवाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी तहसीलदार कांठ राजकुमार सिंह को जिला प्रशासन द्वारा सौंपी गई है। एसडीएम से मिलने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, महासचिव सुनील कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष जबर सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed