फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lathi-charge during the wedding procession led to stampede in Kalajhanda, one injured

Moradabad News: बरात चढ़त के दाैरान चले लाठी-डंडे कालाझंडा में मची भगदड़, एक घायल

Tue, 31 Mar 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 31 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lathi-charge during the wedding procession led to stampede in Kalajhanda, one injured
ठाकुरद्वारा। रविवार को देर रात बरात की चढ़त के दौरान शराब को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक युवक को सिर में बोतल मार कर गंभीर घायल कर दिया गया। मारपीट से बरात में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

गांव पसियापुर पदार्थ से रविवार को देर शाम एक बरात कालाझंडा में आई थी। कमालपुरी खालसा स्थित मैरिज हॉल के पास रात करीब 12:00 बजे बरात की चढ़त हो रही थी। जिसमें बरात पक्ष के युवक डांस कर रहे थे। जनपद रामपुर के थाना टांडा के गांव रामनगर लतीफपुर निवासी अंशु पुत्र मनोहरी सिंह भी शादी में आया हुआ था।
विज्ञापन

वह भी बरात में डांस कर रहा था तभी गांव बैजनाथपुर के कुछ युवकों ने उसे शराब पिलाने को कहा उसने अपने पास शराब होने से इन्कार किया तो इसे लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। अंशु का आरोप है कि दौरान बैजनाथपुर के युवक ने उसके सिर में बोतल मारी जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रात में गांव में पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए आपस में समझौते का प्रयास करने लगे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि समझौते के प्रयास चल रहे हैं इसलिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed