फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Last date for advance tax payment of income tax June 15

Moradabad News: आयकर के अग्रिम कर भुगतान की अंतिम तिथि 15 जून

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Last date for advance tax payment of income tax June 15
मुरादाबाद। आयकर के अग्रिम कर की प्रथम किश्त का भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 जून है। ऐसे करदाता जिनका टीडीएस कटौती के बाद आयकर दस हजार रुपये से अधिक बनता है। ऐसे लोगों को एडवांस टैक्स जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के अनुसार अग्रिम कर वर्ष में चार किस्तों में 15 जून, 15 सितंबर,15 दिसंबर और 15 मार्च तक जमा किया जाता है। केंद्र सरकार सभी करदाताओं को एडवांस टैक्स जमा करने के लिये लगातार मैसेज और ई मेल के माध्यम से जागरूक कर रही है। ऐसे करदाता जो समय से अग्रिम आयकर जमा नहीं करेंगे। उनको एक प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज का भुगतान करना होगा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे करदाता जिन्होंने अभी तक अग्रिम कर जमा नहीं किया है। उनको शीघ्र कर जमा करना चाहिए। ऐसे वेतन भोगी करदाता जिनके वेतन पर टीडीएस की कटौती हो चुकी है लेकिन अन्य आय जैसे ब्याज, किराया आदि आय पर दस हजार से अधिक आयकर बनता है।
विज्ञापन

इस प्रकार के करदाताओं को भी अग्रिम कर जमा करना होगा। आयकर एवं जीएसटी के अधिवक्ता गौरव गुप्ता ने बताया कि साठ वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जिनकी व्यापार और पेशे से आय नही होती है। अन्य आय पर उनका आयकर दस हजार रुपये से अधिक बनता है। उन्हें एडवांस टैक्स जमा नही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी करदाता द्वारा अधिक अग्रिम कर जमा कर दिया है। वे आयकर रिटर्न भरकर अपना अधिक जमा टैक्स वापस ले सकते हैं। करदाता को अपना अग्रिम कर समय से जमा करना चाहिए। समय पर अग्रिम कर जमा करने से ब्याज नही लगता है तथा वित्तीय बोझ नही बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed