फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laser technology proves effective in treating gummy smile

Moradabad News: गमी स्माइल के इलाज में लेजर तकनीक बनी कारगर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Laser technology proves effective in treating gummy smile
मुरादाबाद। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) मुरादाबाद शाखा की ओर से रविवार को आयोजित कंटिन्यूइंग डेंटल एजुकेशन (सीडीई) कार्यक्रम में दांतों और मसूड़ों से जुड़ी आधुनिक उपचार तकनीकों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. रजनी प्रजापति ने एक्सेसिव जिंजाइवल डिस्प्ले यानी गमी स्माइल की समस्या और उसके उपचार पर जानकारी दी।
विज्ञापन


रामगंगा विहार स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि कई लोगों में मुस्कुराते समय मसूड़े जरूरत से ज्यादा दिखाई देते हैं, जिसे गमी स्माइल कहा जाता है। यह समस्या कई बार दांतों की बनावट, मसूड़ों की अतिरिक्त वृद्धि या जबड़ों की संरचना के कारण होती है। उन्होंने कहा कि इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

डॉ. प्रजापति ने बताया कि आधुनिक दंत चिकित्सा में लेजर तकनीक गमी स्माइल के इलाज में काफी कारगर साबित हो रही है। लेजर प्रक्रिया के जरिए मसूड़ों को सही आकार दिया जाता है, जिससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और जल्दी रिकवरी का फायदा मिलता है। इसके अलावा ऑर्थोडॉन्टिक उपचार और अन्य सर्जिकल तकनीकों के माध्यम से भी इस समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दंत चिकित्सकों को विभिन्न केस स्टडी और उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और सही इलाज से मरीज सामान्य और आकर्षक मुस्कान पा सकते हैं। इस दौरान आईडीए मुरादाबाद शाखा की ओर से यूपी स्टेट प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी वर्कशॉप और तीसरी यूपी स्टेट एग्जीक्यूटिव मीटिंग का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संमर्थ, डॉ. केके चौबे, डॉ. मनप्रीत, डॉ. रविशंकर, डॉ. वैभव, डॉ. सलमान समेत जिले और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में दंत चिकित्सकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed