{"_id":"6019c6ed8ebc3e38a378a523","slug":"largest-fraight-coridoor-work-starts-in-moradabad-rail-zone-city-news-mbd3782354188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाले देश के सबसे लंबे फ्रेट कॉरिडोर का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाले देश के सबसे लंबे फ्रेट कॉरिडोर का काम शुरू
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारत के सबसे लंबे माल ढुलाई गलियारे यानी ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम मुरादाबाद रेल मंडल में शुरू हो गया है। मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़ जंक्शन से होकर यह फ्रेट कॉरिडोर गुजरेगा। यह कॉरिडोर मुरादाबाद मंडल से होने वाले निर्यात को बढ़ावा देगा और यहां लांग हॉल ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी।
मुरादाबाद के पीतल उत्पादों का निर्यात देश दुनिया में विभिन्न स्थानों पर होता है। यहां कंटेनर डिपो से मुरादाबाद के निर्यातकों का काफी सामान आयात व निर्यात होता है। हाल ही में देश की सबसे लंबी लांग हॉल ट्रेन में सबसे अधिक बुकिंग मुरादाबाद के निर्यातकों की थी। अब ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बनने से निर्यातकों को और अधिक सहूलियत होगी। इसका लगभग 40 किमी का हिस्सा मुरादाबाद रेल मंडल में आता है। यहां इस गलियारे की साइडिंग का काम शुरू हो गया है। लुधियाना (पंजाब) से खुर्जा (उत्तर प्रदेश) तक जगह कम होने के कारण यह कॉरिडोर सिंगल लाइन का होगा। जबकि अन्य रेल खंडों में यह दो लाइनों का होगा। फ्रेट कॉरिडोर की कुल लंबाई 1839 किमी है। इसमें से 1049 किमी रेलवे ट्रैक उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। फ्रे ट कॉरिडोर का कार्य शुरू होने से मुरादाबाद के निर्यातकों में उत्साह है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि कार्य को तीव्र गति से करने के निर्देश दिए गए हैं। बेहद कम समय में मुरादाबाद रेल मंडल के हिस्से का काम पूरा हो जाएगा।
इन स्टेशनों से होकर गुजरेगा फ्रेट कॉरिडोर
भारत का सबसे लंबा फ्रेट कॉरिडोर लगभग 17 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा। इनमें लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला, सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, बरहन, टुंडला, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और मुगलसराय शामिल हैं। यह फ्रेट कारिडोर पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों को जोड़ेगा।