{"_id":"6712b432c8bbdc22620eddb4","slug":"land-of-20-loanee-farmers-will-be-auctioned-next-month-moradabad-news-c-204-1-chn1002-114363-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 20 कर्जदार किसानों की अगले माह होगी भूमि नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 20 कर्जदार किसानों की अगले माह होगी भूमि नीलाम
Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक चंदौसी का ऋण न चुकाने वाले 20 किसानों की जमीनें नीलाम होंगी। इन सभी किसानों पर करीब 48 लाख रुपये बकाया है। ब्रांच ने बकायेदारों की सूची तैयार कर नीलामी की तिथियां तय कर दी हैं। नीलामी 11 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी।
चंदौसी शाखा प्रबंधक अजीत खान ने किसानों की भूमि नीलामी के बारे में बताया कि जिन बकाएदार किसानों की भूमि नीलाम हो रही है, उन्हें अपना बकाया अदा करने का पूरा मौका और पर्याप्त समय दिया गया था। नोटिस के माध्यम से अवगत भी कराया गया लेकिन उन्होंने अदायगी नहीं की। अधिकांश किसानों की सोच है कि सरकार उनका कर्ज माफ करेगी। अदायगी न करने से बैंक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बताया कि ब्रांच के 20 बकाएदार किसानों की सूची तैयार कर उनकी जमीन नीलाम करके अपनी वसूली करने की तैयारी पूरी कर ली है। इन पर बैंक का करीब 48 लाख रुपये बकाया है। नीलामी 11 नवंबर से शुरू होगी, जोकि 29 नवंबर तक चलेगी। साथ ही बताया कि अगर कोई बकाएदार नीलामी से पहले अपना बकाया जमा करता है, तो उसकी जमीन नीलाम होने से बच सकती है। कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए बैंक में संपर्क कर सकते हैं।