फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Land measurement for the construction of a bridge over the Gangan River has begun.

Moradabad News: गांगन नदी पर पुल निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Land measurement for the construction of a bridge over the Gangan River has begun.
कुंदरकी। बुधवार को जैतिया फिरोजपुर व सादुल्लापुर के बीच गांगन नदी पर पुल व पुल के दोनों साइड से सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अलावा बिलारी तहसील, सदर तहसील और चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने भूमि की पैमाइश शुरू की। ताकि सड़क व पुल के लिए भूमि चिह्नित कर निर्माण शुरू हो सके।
विज्ञापन

भूमि चिह्नित होने के बाद बरसात के बाद में पुल निर्माण कार्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे जैतिया फिरोजपुर के ग्रामीणों की लगभग 40 साल पुरानी मांग साकार होगी। इससे ग्रामीणों को हर साल बाढ़ से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। बता दें कि पुल निर्माण के लिए किसानों ने नदी किनारे अनिश्चितकालीन धरना भी दिया था और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जैतिया फिरोजपुर के बाशिंदों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था लेकिन आला अधिकारियों के आश्वासन पर मतदान करने को राजी हुए थे। साथ ही जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय पर धरने प्रदर्शन किए और ज्ञापन सौंपे थे। पैमाइश के दौरान चकबंदी विभाग के लेखपाल रणबहादुर यादव, कानूनगो सुंदर लाल, लोनिवि के जेई अमरीश चंद्र वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

-----------
जिला मुख्यालय की दूरी होगी कम, दो दर्जन गांवों को लाभ
जैतिया फिरोजपुर के प्रशासक ठाकुर मनवीर सिंह, डीलर राकेश कश्यप, किरन पाल सिंह, जोगपाल सिंह, मोहित शर्मा व असगर हुसैन आदि का कहना है कि पुल निर्माण होने से जिला मुख्यालय की दूरी करीब दस किलोमीटर कम हो जाएगी। दो दर्जन गांवों के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। साथ ही हवाई अड्डे पर पहुंचने, रामपुर, बरेली, नैनीताल आदि जिलों को आने जाने में आसानी हो सकेगी। इसके अलावा मूंढापांडे और कुंदरकी ब्लॉक सीधे जुड़ जाएंगे और आवागमन में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
151 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा पुल
कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह के अथक प्रयास से जैतिया फिरोजपुर में गांगन नदी पर पुल का निर्माण कार्य संभव हो सका है। पुल के निर्माण के लिए शासन से 29 करोड़ 7 लाख की धनराशि स्वीकृत होना बताई गई है। इस पुल की अनुमानित लंबाई 151 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर चौड़ाई बताई जा रही है। साथ ही जैतिया फिरोजपुर गांव के रकबे में 500 मीटर की सड़क और नदी पार जैफिया सादुल्लापुर गांव के रकबे में दो किलोमीटर सड़क का निर्माण भी होना है ताकि ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed