{"_id":"6a63cf6521f68392900f6948","slug":"land-circle-rates-in-the-district-to-rise-new-rates-likely-to-come-into-effect-from-august-moradabad-news-c-284-1-jpn1023-168969-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले में बढ़ेंगे जमीनों के सर्किल रेट, अगस्त से लागू हो सकती हैं नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले में बढ़ेंगे जमीनों के सर्किल रेट, अगस्त से लागू हो सकती हैं नई दरें
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में जमीनों के नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। राजस्व विभाग गाटा संख्या की फीडिंग और बाजार दरों के सर्वे में जुटा है। अब तक करीब ढाई लाख गाटा संख्या का विवरण दर्ज किया जा चुका है, जबकि 4.38 लाख गाटा संख्या की फीडिंग अभी बाकी है। सर्वे के दौरान आसपास की जमीनों के प्रचलित बाजार मूल्य का आकलन किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारी जनपद में नए सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी में लगे हैं। जिले में एक साथ सर्किल रेट लागू किया जाएगा। फिलहाल विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। हाईवे किनारे और गजरौला में जमीन महंगी। सर्वे में आसपास की जमीनों के रेट देखे जा रहे हैं। बाजार में प्रचलित मूल्य किया है। इन सबका आंकलन किया जा रहा है। प्रस्ताव अगस्त में शासन को भेजा जाएगा, जिसके बाद नए सर्किल रेट लागू होने की संभावना है। इससे जमीनों के सर्किल रेट में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
एआईजी स्टांप अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर डीएम के साथ बैठक होगी और उसके बाद सर्किल रेट को हरी झंडी मिलेगी। फिलहाल सर्वे और गाटा संख्या की फीडिंग का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। संभावना है कि अगस्त में सर्किल रेट की नई दरें लागू हो जाएंगी।