फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lakhs stolen from the flat of a CRPF jawan who had gone to visit Kashmir

Moradabad News: कश्मीर घूमने गए सीआरपीएफ जवान के फ्लैट से लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the flat of a CRPF jawan who had gone to visit Kashmir
मुरादाबाद। परिवार के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गए सीआरपीएफ के कबीरनगर फ्रेंड्स अपार्टमेंट स्थित फ्लैट को चोरों ने शनिवार को दिनदहाड़े खंगाला। चोर कमरों का ताला तोड़कर जेवरात और दस हजार रुपये नगदी समेटकर ले जाने में सफल हो गए। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक चोर जींस टीशर्ट पहने था और उसने 23 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम दिया लेकिन पड़ोसियों को भी चोरों की भनक नहीं मिल सकी। कटघर पुुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर दोराहा कबीरनगर फ्रेंड्स अपार्टमेंट निवासी सीआरपीएफ के जवान इरशाद जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। सात अप्रैल को जवान अपने दो फ्लैटों में ताला बंद कर परिवार के साथ घूमने के लिए कश्मीर चले गए। जवान को अपने बच्चों को दिल्ली में परीक्षा भी दिलाना था। शनिवार की दोपहर चोरों ने दूसरे तल पर स्थित सीआरपीएफ जवान के फ्लैटों का ताला तोड़कर कमरों को खंगाल डाला। चोर आलमारी से सोने की चूड़ियां, झुमके चुरा ले गए। पड़ोसियों ने इरशाद के फ्लैट का ताला टूटा देखकर फोन पर जानकारी दी। सीआरपीएफ जवान ने इस मामले में अपने करीबी रिश्तेदारों को अपने फ्लैट पर भेज दिया। इसके बाद पता चला कि चोर जेवरात चुरा ले गए हैं। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो 11.49 बजे एक चोर अंदर जाते हुए दिखाई दिया। वह 12.12 बजे फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed