{"_id":"665f99a76a48a2082a00de17","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-by-breaking-the-locks-of-eight-flats-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-413788-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में आठ फ्लैटों के ताले तोड़ कर लाखों चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में आठ फ्लैटों के ताले तोड़ कर लाखों चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में सोमवार की रात चोरों ने आठ फ्लैटों के ताले तोड़ कर लाखों रुपये की नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इस वारदात में हैरत की बात ये है कि पूरी रात चोर फ्लैटों के ताले तोड़ते रहे और सुरक्षा गार्ड सोसायटी के गेट और सोसायटी के अंदर पहरेदारी करते रहे। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
चोरी की वारदात मझोला थाना क्षेत्र की पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में हुई। चोरों ने सबसे पहले ब्लाॅक ए के फ्लैट नंबर 339 को निशाना बनाया। यह फ्लैट शिक्षक रविकांत पोरवाल का है। शिक्षक अपने परिवार के साथ गाजियाबाद गए थे। चोर इस फ्लैट से करीब सवा लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवर ले गए। चोरों ने फ्लैट नंबर ए 235 के ताले तोड़ दिए। इस फ्लैट में धर्मेंद्र सिंह रहते हैं। चोर यहां से नकदी और जेवर चुराकर ले गए। इसके बाद चोरों ने महेश चंद्र अग्रवाल के फ्लैट नंबर बी 312 के ताले तोड़ दिए और सामान चोरी कर लिया। यह फ्लैट करीब छह माह से बंद पड़ा हुआ है। किरायेदार का सामान था। जब वह वापस आएगा तो पता चलेगा की कितना सामान चोरी हुआ है। चोरों ने फ्लैट बी 11 का ताला तोड़ लिया था। यह फ्लैट मनोज महेश्वरी का है। वह भी बाहर हैं। इनके यहां से पांच हजार की नकदी और जेवर चोरी हुए हैं। टी- 7 में फ्लैट नंबर 603 में डॉ. अदनान रहते हैं, वह बाहर गए हैं। उनके घर से नकदी और जेवर चोरी हुए हैं। ब्लाॅक - 5, 802 फ्लैट में युवतियां किराये पर रहती हैं, वह भी बाहर गई हुईं थी। इस फ्लैट से चोर नकदी और जेवर ले गए हैं। दीपक चौधरी के फ्लैट से भी चोर सामान चोरी कर ले गए हैं। मंगलवार सुबह आस पड़ोस के लोग जागे तो वारदात की जानकारी हो पाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई और जांच पड़ताल की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना
सोसायटी में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चार चोर चोरी करते दिख रहे हैं। चोर एक फ्लैट के दरवाजे के ताले तोड़ते हैं और अंदर घुस जाते हैं। यहां से सामान बटोरने के बाद अगले फ्लैट को निशाना बनाते हैं। चोर कई घंटे तक सोसायटी में ही रहे।
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या के बाद भी सोसायटी में कड़ी नहीं की गई सुरक्षा व्यवस्था
सोसायटी में 10 अगस्त 2023 की शाम भाजपा नेता अनुज सिंह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था, लेकिन फिर भी पूरी रात चोर सोसायटी के घुसे और उन्होंने आठ फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। इस घटना को लेकर लोगों में रोष है।