फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lakh swindled under the pretext of a land partnership

Moradabad News: जमीन में साझेदारी का झांसा देकर 8 लाख ठगे

Thu, 30 Jul 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 30 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
lakh swindled under the pretext of a land partnership
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के गांव खजरा निवासी विक्रम सिंह ने अपने रिश्तेदार सहित तीन लोगों पर जमीन में साझेदारी दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने सस्ती जमीन में हिस्सेदारी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग समय पर नकद और बैंक खाते के माध्यम से 8 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में उन्हें एक फर्जी एग्रीमेंट थमा दिया गया और जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर लगातार टालमटोल की जाती रही। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे बिजनौर बुलाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस जांच में रुपये लेने और जमीन में साझेदारी की बात सामने आने के साथ धोखाधड़ी के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके आधार पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed