फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lady of ludhiyana handed over to police

हिंदू संगठन के नेताओं ने लुधियाना की युवती को करूले के युवक संग पकड़ पुलिस को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
lady of ludhiyana handed over to police
मुरादाबाद। पंजाब के लुधियाना जिले के शेरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की इंटर पास युवती को हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंचने पर पकड़ लिया और दोनों को सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनोें से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अंकित शर्मा ने बताया कि उन लोगों को सूचना मिली कि लुधियाना शहर की एक युवती को मुरादाबाद के करूला निवासी एक दूसरे समुदाय का युवक उसे बहला फुसला कर भगाया लाया है तथा वह उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे विवाह करने कचहरी आ रहा है। इस सूचना पर संगठन के पदाधिकारियों जिला महामंत्री सन्नी दुबे, जिला संयोजक रविंद्र की अगुवाई में कई पदाधिकारी कचहरी पहुंच गए। इसी बीच युवक, युवती को बुर्के में लेकर कचहरी पहुंचा। तभी उसे पकड़ लिया गया तथा मौैके पर मौजूद पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने नाम बदल कर इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की और फिर लव जेहाद के उद्देश्य से उसे भगा लाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हिंदू संगठन के नेताओं द्वारा पुलिस को सौंपे गए युवक, युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों में इंस्टाग्राम पर करीब एक साल पहले दोस्ती हुई थी। कुछ दिन पहले ही युवक युवती को ले आ आया। युवती के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वह आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed