फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lady died in accident in moradabad

रोडवेज बस से कुचलकर युवती की मौत, गुस्साए लोगों ने चालक को बुरी तरह पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
lady died in accident in moradabad
कटघर गुलाब बाडी के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से रेनू की हुई मौत के बाद रोडवेज बस में लोगो ने की तो? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास रोडवेज बस से कुचलकर 19 वर्षीय युवती रेनू की मौत हो गई। गोट गांव निवासी रेनू कपड़े खरीदने मुरादाबाद आ रही थीं। इसी दौरान गुलाबबाड़ी में रोडवेज बस की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा और बस में तोड़फोड़ की। यहां तक कि पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस को भी रोक लिया और उसके शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन

सूचना कटघर थाने की पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। लाठियां फटकारकर गुस्साए लोगों को दुर्घटना स्थल से खदेड़ा गया। युवती के परिजनों ने कटघर थाने में चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस का पहिया रेनू के सिर पर चढ़ गया था जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेनू के पिता गोट गांव निवासी सतीश सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया मंगलवार को गांव में होली मिलन समारोह आयोजित होने वाला था। उसमें शामिल होने के लिए बड़ी बेटी रेनू व छोटी बेटी राधा कपड़े खरीदने ममेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद आ रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे गुलाबबाड़ी चुंगी के पास रामपुर डिपो की एक बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। छोटी बेटी राधा तो सड़क पर जा गिरी जबकि पीछे बैठी रेनू बस की चपेट में आ गई। जबकि बस कंडक्टर का कहना है कि गुलाबबाड़ी चुंगी के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिस बाइक पर तीन लोग बैठे थे उनसे से एक युवती बाइकों में टक्कर से नीचे गिर गई और बस के नीचे आ गई।
विज्ञापन

जून में होने वाली थी रेनू की शादी
रेनू के पिता सतीश सिंह ने बताया कि जून माह में उसकी शादी होने वाली थी। कुछ ही दिन पहले उन्होंने रेनू का रिश्ता तय किया था। गांव में अपनों के बीच होली मिलन समारोह के लिए उन्होंने ही कपड़े खरीदने के लिए भेज था। सतीश सिंह ने बताया कि रेनू चार बहनों में सबसे बड़ी थी। छोटी बहन राधा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बड़ी बहन की मौत व छोटी बहन के घायल होने से मां मुन्नी देवी बदहवास हैं। दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर डिपो की एक बस की टक्कर से रेनू की मौत हुई। वाहन पुलिस के कब्जे में है। चालक फरार है। मृतका के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
- गजेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी कटघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed