{"_id":"62d0702643fc656d763eecb8","slug":"labour-fell-from-water-tank-moradabad-news-mbd434623880","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 फीट ऊंची पानी टंकी से गिरा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 फीट ऊंची पानी टंकी से गिरा मजदूर
विज्ञापन
मुरादाबाद। टाउन हाल स्थित पानी की टंकी पर पुताई कर रहा मजदूर बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक करीब 55 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। पुताई के दौरान उसके पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था। मजदूर का एक पैर टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची। घायल मजदूर को कांठ रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत टाउन हाल स्थित पानी की टंकी का रंगाई पुताई का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे मजदूर कासिम (23) फैजी, सलीम और सहित पांच मजदूर पुताई के टंकी पर चढ़े थे। इसी समय अचानक मजदूर कासिम (23) पुत्र अब्दुल सत्तार का पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में साथी उसे लेकर जिला अस्पताल गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अन्यत्र लेकर जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल गए।
डॉक्टरों ने घायल कासिम का सीटी स्कैन कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल मजदूर चक्कर का मिलक, सिविल लाइंस का रहने वाला है। मजदूर के बड़े भाई गुलाम यासीन ने बताया कि कासिम का तीन साल का बेटा है। मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार महाराष्ट्र का रहने वाला है। इस मामले में अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी का होने के कारण नगर निगम इस कार्य को नहीं देखता है।