फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborer's house collapses, three injured

Moradabad News: मजदूर का मकान गिरा, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Laborer's house collapses, three injured
भोजपुर। ग्राम देवीपुरा मझरा निवासी तीरथ सिंह का कच्चा मकान सोमवार सुबह भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर मजदूर की पत्नी समेत परिवार के तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को निकालकर सीएचसी भोजपुर भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा मझरा में मजदूर तीरथ सिंह का मकान है। सोमवार की सुबह को घर में उसकी पत्नी रूमालो देवी, बेटा शिवकुमार, बेटी उजाला, मुन्नी और राखी थे। सुबह करीब आठ बजे उसके मकान की कमजोर दीवार और टीनशेड भरभराकर गिर गया। जिसमें रुमालो देवी, उजाला व शिवकुमार दब गए। घटना की सूचना पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर भेज दिया। तीरथ सिंह ने बताया कि कई बार अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाने की मांग कर चुका है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed