फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborer slits mason's throat, admitted

Moradabad News: मजदूर ने राजमिस्त्री का गला रेता, भर्ती

Tue, 14 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Laborer slits mason's throat, admitted
बिलारी (मुरादाबाद)। गांव सतारन में सोमवार मकान निर्माण करते समय राजमिस्त्री और मजदूरी में कहासुनी हो गई। अभद्रता पर मजदूर ने चाकू से राजमिस्त्री का गला रेत दिया। राजमिस्त्री को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सतारन निवासी इसरार गांव के ही लाखन सिंह के मकान का निर्माण कर रहा था। गांव निवासी शेखर उसके पास मजदूरी पर काम कर रहा था। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे इसरार और शेखर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दाैरान इसरार ने शेखर को कोई ऐसी आपत्तिजनक बात कह दी कि उसने गुस्से में इसरार को जमीन पर गिराकर गले पर चाकू से वार कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में इसरार का उसका ममेरा भाई मोबीन अहमद थाने लाया, जहां से उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मोबीन अहमद ने शेखर के खिलाफ जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सतारन पहले से ही संदेदनशील है। घायल और हमलावर अगल-अलग समुदाय के होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है। इसको लेकर पुलिस भी सतर्कता बरत रही है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed