फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kushank murder case police revelation have many loopholes shooter still missing accused sent jail

कुशांक हत्याकांड: पुलिस के खुलासे में झोल, शूटर मिला नहीं; आरोपी को चुपके से भेजा जेल, अनसुलझे हैं ये सवाल

Tue, 28 Mar 2023 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Mar 2023 05:01 PM IST
सार

पिछले चौदह माह से ठंडे बस्ते में पड़ी हत्याकांड की जांच में अचानक तेजी आ गई है। अब पुलिस दावा कर रही है कि ललित कौशिक ने हत्याकांड की पटकथा लिखी थी जबकि सोशल मीडिया पर कई वीडियो पहले से वायरल हो रहे थे।

विज्ञापन
kushank murder case police revelation have many loopholes shooter still missing accused sent jail
हत्या से पहले धरने पर भी बैठा था कुशांक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेशक मुरादाबाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा सही किया हो लेकिन कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर के बारे में अब तक पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। जिस मददगार खुशवंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे भी प्रेसवार्ता से पहले ही चुपके से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पिछले चौदह माह से ठंडे बस्ते में पड़ी हत्याकांड की जांच में अचानक तेजी आ गई है। अब पुलिस दावा कर रही है कि ललित कौशिक ने हत्याकांड की पटकथा लिखी थी जबकि सोशल मीडिया पर कई वीडियो पहले से वायरल हो रहे थे।
विज्ञापन


जिसमें खुद कुशांक गुप्ता बोल रहे थे कि अगर उसके साथ कोई घटना होती है या उसकी हत्या कर दी जाती है तो उसके लिए ललित कौशिक ही जिम्मेदार होगा। इसके अलावा कई प्रार्थना पत्र भी उन्होंने थाने से लेकर पुलिस अफसरों के कार्यालय में देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सवालों के जवाब की तलाश
- हत्याकांड को अंजाम देने वाला शूटर कौन, कहां का रहने वाला है
- हत्या के लिए कितने रुपये की सुपारी दी गई थी
- ललित कौशिक ने हत्या कराई तो पुलिस ने पहले से इस लाइन पर काम क्यों नहीं किया
- कुशांक गुप्ता के वीडियो को पुलिस ने पहले गंभीरता से क्यों नहीं लिया
- खुशवंत सिंह उर्फ भीम हत्याकांड में शामिल रहा है तो उसे मीडिया के सामने पेश क्यों नहीं किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed