{"_id":"6422cfe91f5d5188ac02b4c5","slug":"kushank-murder-case-police-revelation-have-many-loopholes-shooter-still-missing-accused-sent-jail-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशांक हत्याकांड: पुलिस के खुलासे में झोल, शूटर मिला नहीं; आरोपी को चुपके से भेजा जेल, अनसुलझे हैं ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशांक हत्याकांड: पुलिस के खुलासे में झोल, शूटर मिला नहीं; आरोपी को चुपके से भेजा जेल, अनसुलझे हैं ये सवाल
Tue, 28 Mar 2023 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:01 PM IST
सार
पिछले चौदह माह से ठंडे बस्ते में पड़ी हत्याकांड की जांच में अचानक तेजी आ गई है। अब पुलिस दावा कर रही है कि ललित कौशिक ने हत्याकांड की पटकथा लिखी थी जबकि सोशल मीडिया पर कई वीडियो पहले से वायरल हो रहे थे।
विज्ञापन
हत्या से पहले धरने पर भी बैठा था कुशांक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेशक मुरादाबाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा सही किया हो लेकिन कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर के बारे में अब तक पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। जिस मददगार खुशवंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे भी प्रेसवार्ता से पहले ही चुपके से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पिछले चौदह माह से ठंडे बस्ते में पड़ी हत्याकांड की जांच में अचानक तेजी आ गई है। अब पुलिस दावा कर रही है कि ललित कौशिक ने हत्याकांड की पटकथा लिखी थी जबकि सोशल मीडिया पर कई वीडियो पहले से वायरल हो रहे थे।
विज्ञापन
जिसमें खुद कुशांक गुप्ता बोल रहे थे कि अगर उसके साथ कोई घटना होती है या उसकी हत्या कर दी जाती है तो उसके लिए ललित कौशिक ही जिम्मेदार होगा। इसके अलावा कई प्रार्थना पत्र भी उन्होंने थाने से लेकर पुलिस अफसरों के कार्यालय में देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
इन सवालों के जवाब की तलाश
- हत्याकांड को अंजाम देने वाला शूटर कौन, कहां का रहने वाला है
- हत्या के लिए कितने रुपये की सुपारी दी गई थी
- ललित कौशिक ने हत्या कराई तो पुलिस ने पहले से इस लाइन पर काम क्यों नहीं किया
- कुशांक गुप्ता के वीडियो को पुलिस ने पहले गंभीरता से क्यों नहीं लिया
- खुशवंत सिंह उर्फ भीम हत्याकांड में शामिल रहा है तो उसे मीडिया के सामने पेश क्यों नहीं किया गया