फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kushank Gupta murder case hearing will be held on November 17

Moradabad News: 17 नवंबर को होगी कुशांक गुप्ता हत्याकांड की सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kushank Gupta murder case hearing will be held on November 17
मुरादाबाद। शहर के बहुचर्चित कुशांक गुप्ता हत्याकांड में 17 नवंबर को होगी। दोनों पक्षों की ओर से इस मामले में जगह जिरह पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में 12 जनवरी 2022 की रात स्पोर्ट्स सामान का कारोबार करने वाले कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुशांक पिता अशोक कुमार गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना के समय पाया गया कि इस मामले में कुशांक गुप्ता का विवाद ललित कौशिक के साथ हुआ था। दुकान खाली करने के विवाद में ललित कौशिक ने कुशांक को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद कुशांक गुप्ता की हत्या कराने की सुपारी दे दी गई थी। जिसमें खुशवंत सिंह उर्फ भीम पुत्र वीरेंद्र सिंह को इस हत्या की जिम्मेदारी दे दी गई। जिसमें ललित कौशिक, केशव शरण गुप्ता और भीम चौधरी खुशवंत सिंह को आरोपी बनाया गया था। जिला जज की अदालत में इस मामले में सुनवाई चल रही है। केस के वादी अशोक कुमार गुप्ता कोर्ट में अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। अब इस मामले में अदालत ने मुकदमे के अन्य गवाह को तलब किया है। 17 नवंबर इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed