Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki youth murdered in Badaun, body burnt with acid and buried in Ghure

Moradabad News: कुंदरकी के युवक की बदायूं में हत्या, तेजाब से जलाकर घूरे में दबाया शव

Thu, 17 Oct 2024 05:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 17 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Kundarki youth murdered in Badaun, body burnt with acid and buried in Ghure
बदायूं /कुंदरकी। कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर गांव निवासी आकाश कुमार (20) की बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में हत्या कर दी गई। उसके शव को तेजाब से जलाने के बाद घूरे में दबा दिया गया। बुधवार को जानवर शव को नोचते नजर आए तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस का दावा है कि इस वारदात को प्रेम-प्रसंग के कारण अंजाम दिया गया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने ममेरे दो भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी ममेरे भाई फरार हैं।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर निवासी विजय पाल ने बताया कि 12 अक्तूबर 2024 को उसका छोटा भाई आकाश कुमार मामा बाबूराम के घर बसोमी थाना फैजगंज बहेटा में गया था, लेकिन फिर घर नहीं लाैटा। उसकी खोजबीन करने के लिए परिजन बसोमी पहुंचे तो ममेरे भाई नेमचंद्र ने बताया कि आरोपी ममेरे भाई पान सिंह, चौखेलाल ने 13 अक्तूबर की रात में उसे शराब पिलाई थी। इसके बाद दोनों ने गला दबाकर आकाश की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

आरोपियों ने सुबूत छिपाने के लिए आकाश के शव को तेजाब से जलाने के बाद गांव के बाहर घूरे में दबा दिया, फिर फरार हो गए। बुधवार को गांव के बाहर घूरे में दबे शव को जानवर नोच रहे थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो मां ने उसकी शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ उमेशचंद्र ने बताया कि अभी तक की जांच में प्रेम-प्रसंग के शक में हत्या की बात सामने आ रही है। पहचान मिटाने का भी प्रयास किया गया है। शव काफी क्षत-विक्षत है। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि उसकी हत्या कैसे की गई। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आकाश अपनी ननिहाल बदायूं के बसोमी में अक्सर आता-जाता रहता था। शनिवार को जब वह घर से जा रहा था तो दो दिन में वापस आने की बात कह गया था। रविवार को आकाश ने परिजनों से बात की थी तो उसने बताया था कि मामा के धान झड़वा रहा हूं, लेकिन जब अगले दिन से मोबाइल बंद आने लगा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन बसोमी में ही पहुंच गए तो वहां पर पहले से घूरे में शव बरामद हो चुका था। जिसकी शिनाख्त आकाश के रूप में हुई।




आकाश अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आकाश कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम सुनारी की एक निर्यात फर्म में पल्लेदारी का काम करता था। उसकी मौत ने परिवार को झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed