फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki: Tractor-trolley crushes bike rider, death

कुंदरकी : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Thu, 01 May 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 01 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Kundarki: Tractor-trolley crushes bike rider, death
कुंदरकी। बुधवार की शाम कुंदरकी में डींगरपुर रोड पर गुलड़ तिराहे के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार विद्या सागर उर्फ पिंटू (25) को कुचल दिया जिसको पहले निजी अस्पताल में दिखाया गया और बाद में सीएचसी को ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी विद्या सागर उर्फ पिंटू पेशे से वाहन चालक था जोकि मुरादाबाद में एक निजी कंपनी में वाहन चलाता था।
बताते है कि पिंटू अपनी ड्यूटी करने के बाद मुरादाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने घर को लौट रहा था। बुधवार की शाम सवा पांच बजे कुंदरकी नगर में गुलड़ तिराहे पर उसकी बाइक पहुंची तो दूसरे वाहन से बचाने के दौरान पिंटू की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान डींगरपुर की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया पिंटू के ऊपर उतरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको पहले घटना स्थल के पास ही एक निजी अस्पताल में दिखाया गया था और बाद में पुलिस सीएचसी लेकर पहुंचे तो वहां पर देखने के बाद डॉक्टर ने उसको मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है और आरोपी चालक भी हिरासत में है।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित परिजनों में गम से बेहाल हो गए हैं जिनको सगे सम्बंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते नजर आए। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed