फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki election Result: BJP Ramveer Singh defeated Rizwan, SP candidate deposit forfeited

Kundarki chunav Result: भाजपा के रामवीर सिंह ने रिजवान को बड़े अंतर से हराया, सपा प्रत्याशी की जमानत भी जब्त

Sat, 23 Nov 2024 06:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 06:07 PM IST
सार

मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के रामवीर सिंह ने सपा के मोहम्मद रिजवान को भारी अंतर से हराया। इसके साथ ही सपा की जमानत जब्त हो गई। यह 31 साल बाद भाजपा की कुंदरकी सीट पर पहली जीत है।  

विज्ञापन
Kundarki election Result: BJP Ramveer Singh defeated Rizwan, SP candidate deposit forfeited
मतगणना स्थल पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को  144742  वोटों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो गई।

विज्ञापन


यह कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा की 31 साल बाद पहली जीत है। वर्ष 1993 में चंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने यहां जीत दर्ज की थी। भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने जीतने के बाद कहा कि उन्हें 50 हजार वोटों से आगे रहने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


मगर जनता ने उन्हें उम्मीद से भी ज्यादा समर्थन दिया। 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट दिया है। यह जीत मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में कुल 60 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। बावजूद भाजपा ने इस क्षेत्र में एक बड़ा अंतर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह रही कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर मतदान का प्रतिशत और स्थिति अलग-अलग रही। लार रसूलाबाद के बूथ पर सबसे अधिक 95.92 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जेएलएम इंटर कॉलेज कुंदरकी के बूथ पर सबसे कम मतदान हुआ था।

बूथ संख्या छह पर केवल 16.54 प्रतिशत मतदान हुआ। सपा प्रत्याशी रिजवान ने अपने गांव डोमघर के बूथों पर मतदान किया। यहां बूथ संख्या एक पर 72.66 प्रतिशत और बूथ संख्या दो पर 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने अपने पैतृक गांव दौलारी के कंपोजिट विद्यालय के बूथ पर मतदान किया, जहां मतदान प्रतिशत काफी बेहतर रहा।

यहां बूथ संख्या एक पर 76.95 प्रतिशत, बूथ संख्या दो पर 65.12 प्रतिशत, बूथ संख्या तीन पर 62.76 प्रतिशत, और बूथ संख्या चार पर 68.53 प्रतिशत मतदान हुआ। जेपीएल इंटर कॉलेज कुंदरकी के मतदान केंद्र पर दिनभर राजनीतिक दलों के नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा रहा।

यहां के छह बूथों में से सबसे कम मतदान बूथ संख्या छह पर हुआ। इसके अलावा, बूथ संख्या एक पर 38.54 प्रतिशत, दो पर 30.53 प्रतिशत, तीन पर 27.50 प्रतिशत, चार पर 21.12 प्रतिशत, और पांच पर 20.45 प्रतिशत मतदान हुआ।


यहां मतदान के प्रति उत्साह की कमी देखी गई, जिससे यह क्षेत्र चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित हुआ। कुंदरकी उपचुनाव के इस नतीजे ने भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत और सपा के लिए यह हार निराशाजनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed