Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki by-election: Nomination in DM office from 18

कुंदरकी उपचुनाव : डीएम कार्यालय में नामांकन 18 से

Thu, 17 Oct 2024 05:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 17 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Kundarki by-election: Nomination in DM office from 18
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन डीएम कार्यालय में 18 अक्तूबर से होंगे। नामांकन के लिए एसीएम प्रथम संत दास पवार को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को बताया कि नामांकन 18 से 25 अक्तूबर तक होंगे। कुंदरकी विधानसभा सामान्य सीट घोषित की गई है। नामांकन के लिए 10 हजार रुपये की जमानत राशि निर्धारित की गई है। एससी-एसटी के लिए जमानत राशि पांच हजार रुपये है। नामांकन स्थल से सौ मीटर की परिधि में कोई वाहन नहीं खड़ा करेगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता पूरे जिले में प्रभारी मानी जाएगी। 28 अक्तूबर को नामांकनपत्रों की जांच होगी। 30 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मंडी समिति में मतगणना होगी।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने तहसीलदार न्यायिक बिलारी, खंड विकास अधिकारी कुंदरकी, खंड शिक्षा अधिकारी मूंढापांडे और खंड शिक्षा अधिकारी कुंदरकी को सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है। कुंदरकी विधानसभा के 225 मतदान केंद्रों 436 बूथों पर कुल 383488 मतदाता वोट डालेंगे। निर्वाचन की अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिटर्निंग अफसर के समक्ष ऑफलाइन नामांकन व्यवस्था के अतिरिक्त नामांकन की ऑनलाइन व्यवस्था भी की है। ऑनलाइन नामांकन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन पत्र एवं प्रारूप-26 में शपथपत्र भरकर अपलोड कर सकते हैं। उसका प्रिंट आरओ को देना होगा।

विधानसभा प्रत्याशी की अधिकतम व्यय सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। डीएम ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी को अपने निर्वाचन व्यय के भुगतान के लिए एक अलग बैंक अकाउंट खोलवाना होगा। जिसकी जानकारी नामांकन के साथ प्रत्याशी को देनी होगी। प्रत्याशी को निर्वाचन व्ययों के सभी भुगतान की जानकारी देनी होगी। नामांकन दाखिल करने की तारीख से मतगणना संपन्न होने तक किए गए समस्त खर्चे रजिस्टर में दर्ज करने होंगे। परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अंदर प्रत्याशी को निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय मुरादाबाद में जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed