Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki By Election: BJP Ramveer and SP Rizwan face to face for third time, contest becomes interesting

Kundarki By Election: भाजपा के रामवीर और सपा के रिजवान में तीसरी बार टक्कर, दो विस चुनावों में हो चुकी भिड़ंत

Fri, 25 Oct 2024 02:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Oct 2024 02:35 PM IST
सार

by election 2024: भाजपा ने कुंदरकी सीट से तीसरी बार रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वह सपा के मोहम्मद रिजवान का मुकाबला करेंगे। दोनों के बीच तीसरी बार टक्कर होगी। इससे पहले वह दो बार विधानसभा चुनावों में आमने-सामने रह चुके हैं।

विज्ञापन
Kundarki By Election: BJP Ramveer and SP Rizwan face to face for third time, contest becomes interesting
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह और सपा के उम्मीदवार रिजवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने तीसरी बार कुंदरकी विधानसभा सीट से रामवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले रामवीर दो बार कुंदरकी और एक बार देहात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी को भरोसा है कि रामवीर ही सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान का मुकाबला कर सकते हैं।

विज्ञापन


रामवीर की मोहम्मद रिजवान से तीसरी बार टक्कर होने जा रही है। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी को अपनी पहली जीत की तलाश है। मूंढापांडे के दाैलारी निवासी रामवीर सिंह ने 1993 में भाजपा से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। पार्टी में उन्होंने जिला महामंत्री की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया।
विज्ञापन


सीएम योगी के करीबियों में उनकी गिनती होती है। 2007 में रामवीर सिंह देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी उस्मानुल हक को 49,194 मत और भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 46,034 मत मिले थे। रामवीर सिंह लगभग तीन हजार मतों से चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

2012 में भाजपा ने रामवीर सिंह को कुंदरकी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला सपा प्रत्याशी रिजवान से था। इस चुनाव में सपा को 81,302 और भाजपा को 64,101 मत मिले थे और रामवीर सिंह को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था। 

2017 में भाजपा ने रामवीर सिंह पर फिर भरोसा जताया और उन्हें कुंदरकी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा। उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी रिजवान से हुआ। रिजवान को 1,10,561 मत और भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 99,740 वोट मिले थे। इस प्रकार रामवीर सिंह 10821 मत से दोबारा मोहम्मद रिजवान से चुनाव हार गए।

हालांकि, भाजपा ने 2022 में कमल प्रजापति को चुनावी मैदान में उतारा, लेकिन प्रत्याशी बदलने के बाद भी परिणाम नहीं बदला और भाजपा प्रत्याशी को सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क से 42,998 मतों से चुनाव में हार मिली। अब पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि रामवीर 2024 उपचुनाव में भाजपा की नैय्या पार लगा सकते हैं।

हालांकि, कुंदरकी सीट पर तीसरी बार रामवीर सिंह का मुकाबला सपा के मोहम्मद रिजवान से ही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल का कहना है कि रामवीर सिंह कुंदरकी उपचुनाव में मजबूत प्रत्याशी साबित होंगे। पार्टी ने क्षेत्र में काफी विकास कार्य किया है। संगठन पूरी ताकत के साथ लगा हुआ है।

ब्लाॅक प्रमुख रह चुकी हैं रामवीर की पत्नी 

भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह के पिता शिवराज सिंह मूंढापांडे सहकारी समिति के सभापति रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई जसवीर सिंह 35 साल तक गांव दौलारी के ग्राम प्रधान रह चुके हैं। दौलारी निवासी रामवीर सिंह ने एमए एलएलबी तक की पढ़ाई करने के बाद 1993 में भाजपा का दामन थामा। 1999 में किसान मोर्चा के महामंत्री रहे।

2005 में वह पार्टी के जिला महामंत्री। इसके अलावा 2015 में वार्ड 48 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। उनकी पत्नी संतोष कुमारी 2001 में मूंढापांडे की ब्लाॅक प्रमुख रह चुकी हैं। वर्तमान में वार्ड  31 से जिला पंचायत सदस्य हैं। रामवीर सिंह के भाई जयवीर सिंह भाकियू टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष हैं। पांच भाइयों में रामवीर सबसे छोटे हैं। उनके दो भाइयों की माैत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed