फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundanpur... here, the roads turn into mud after the rain.

Moradabad News: कुंदनपुर... यहां बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Kundanpur... here, the roads turn into mud after the rain.
मुरादाबाद। लाइनपार के वार्ड-12 का कुंदनपुर इलाका बारिश होते ही कीचड़ और जलभराव की गिरफ्त में आ जाता है। दस साल से अधिक समय से आबादी बसी है लेकिन लोगों को आज तक पक्की सड़क नसीब नहीं हुई। बारिश में कच्चे रास्तों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन




कुंदनपुर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाले रास्ते का काम भी अधूरा पड़ा है। आसार योजना की गलियों में बारिश का पानी भर जाता है। पानी निकलने की व्यवस्था न होने से लोगों को घंटों रास्ता साफ होने का इंतजार करना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ढक्का की पुलिया के पास स्थिति और खराब है। बारिश होते ही कच्ची सड़क कीचड़ में बदल जाती है। नालियां व्यवस्थित नहीं होने से घरों का गंदा पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है। कई जगह स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। दस साल से सड़क की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए हर बारिश पुरानी समस्या को फिर सामने खड़ा कर देती है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार का कहना है कि क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। शेष कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



लोगों के कोट्स (फोटो)

दस साल से यहां सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। हर बार बारिश में कच्चा रास्ता कीचड़ में बदल जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका। लोगों को मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल सैनी

बारिश होते ही गलियों में पानी भर जाता है। घर से निकलना मुश्किल हो जाता है और कई घंटे तक पानी जमा रहता है। नालियां बनी भी हैं तो उनकी सफाई और व्यवस्था ठीक नहीं है। स्थानीय लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।

- गौतम श्रोत्रिय

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला रास्ता भी अधूरा पड़ा है। मरीजों को लेकर निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश में कीचड़ के कारण बाइक तक फिसलने लगती है। सड़क के लिए कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस काम नहीं हुआ। इलाके के लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे हैं।

- अहमान अमीन

ढक्का की पुलिया के पास बारिश के बाद हालात सबसे खराब हो जाते हैं। कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल जाती है और नालियों का गंदा पानी भी सड़क पर आ जाता है। रात में खराब स्ट्रीट लाइट के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है।


- डॉ.

बारिश यहां राहत नहीं, परेशानी लेकर आती है। गलियों में पानी भरने के बाद रास्ता बंद जैसा हो जाता है। बच्चों और महिलाओं को निकलने में काफी दिक्कत होती है। दस साल से सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक पक्की सड़क नहीं बनी। अधिकारियों को समस्या का समाधान कराना चाहिए।
- श्याम शरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed