फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kunda pond overflowed, water entered people's homes

Moradabad News: कुंडा तालाब में आया उफान, लोगों के घरों में घुसा पानी

Tue, 01 Jul 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 01 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kunda pond overflowed, water entered people's homes
कुंदरकी। रविवार की देर रात तेज बारिश होने से कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला स्थित कुंडा तालाब उफान पर है। अब तो तालाब का पानी भी आसपास की आबादी में जमा हो रहा है, यह गंदा पानी कुछ लोगों के घरों तक घुस गया है। यहां के बाशिदों को घरों से पानी की खींचना पड़ रहा है लेकिन आगे को निकासी नहीं होने की वजह से पानी से घरों के आगे गली कूचों में ही जमा है। इससे लोग गंदे पानी से ही होकर आ जा रहे हैं। साथ ही गंदगी भी पसरी हुई जिससे संक्रामक रोग भी फैलने की आशंका बढ़ रही है। मोहल्ला नूरूल्ला निवासी मुजम्मिल अंसारी, अफजाल खां, राकेश कुमार, राशिद खां, बॉबी आदि का कहना था कि हल्की बारिश होने पर भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है क्योकि पानी की आगे की निकासी नहीं होने की वजह से समस्या बनी हुई लेकिन कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। उधर तेज बारिश होने से नगर में पैंठ बाजार, हरियाना रोड, लाइनपार रोड, जैतपुर पट्टी रोड, ब्लॉक कलोनी के पीछे आबादी में, गुलड़ तिराहे आदि पर जलभराव की समस्या सामने आई जिससे राहगीर जूझते नजर आए। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश से तालाब और खेत खलिहान पानी से लबालब हो गए, जिससे खेतों में धान की रोपाई में भी तेजी आने लगी है। उमस भरी गर्मी से भी लोगों से राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed