{"_id":"5c0be980bdec2241ae4f5e21","slug":"kumbha-express-stopped-before-crossing-from-broken-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः टूटी पटरी से गुजरने से पहले रोकी गई कुंभ एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः टूटी पटरी से गुजरने से पहले रोकी गई कुंभ एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को भी मुरादाबाद मंडल में रेलवे ट्रैक की पटरियां चटकने से कई यात्री एवं माल गाड़ियों का संचालन बाधित हुआ। कुंभ एक्सप्रेस को अचानक लाल सिग्नल देकर रोकना पड़ा। इससे कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
रेलवे कंट्रोल रूम के मुताबिक रोजा पीआरएमवी स्टेशन के पास शनिवार को अचानक रेड सिग्नल मिलने पर कुंभ एक्सप्रेस को करीब 50 मिनट रोका गया। ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद कुंभ एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ी थी कि अचानक रेड सिग्नल हो गया। कंट्रोल रूम के मुताबिक आगे पटरी चटकी थी, जिसके चलते कुंभ एक्सप्रेस को सुबह 9.03 बजे रोका गया। 9.55 बजे पटरी ठीक कर ट्रेन को गुजारा गया। इससे बेगमपुरा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ इंटर सिटी का संचालन बाधित हुआ।
विज्ञापन
मूंढापांडे के पास सुबह 6.35 बजे पटरी में फ्रैक्चर हो गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद कराया गया और 7.25 बजे ट्रैक खोला गया। इससे एक पैसेंजर और तीन मालगाड़ियों का संचालन बाधित हुआ। मुरादाबाद लोधीपुर के बीच भी सुबह 7.17 बजे लाइन टूट गई। 8.06 बजे लाइन सही कराई गई और धीमी गति से ट्रेनों का संचालन कराया गया। ट्रैक बाधित होने से नौचंदी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और एक मालगाड़ी के संचालन पर असर पड़ा। वहीं, रोजा-मुरादाबाद-नजीबाबाद सेक्शन में पटरियों पर कार्य होने से पांच घंटे के मेगा ब्लॉक से जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस का संचालन आधे घंटे बाधित रहा। जबकि वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस और सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर के संचालन पर भी असर पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन