{"_id":"6741152fcc028d6578083624","slug":"kumbh-express-nine-hours-late-special-trains-arriving-a-day-later-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-528453-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंभ एक्सप्रेस नौ घंटे लेट, एक दिन बाद पहुंच रहीं स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंभ एक्सप्रेस नौ घंटे लेट, एक दिन बाद पहुंच रहीं स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
मुरादाबाद। देहरादून से हावड़ा के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस शुक्रवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर नौ घंटे की देरी से पहुंची। बृहस्पतिवार देर रात 2:37 बजे ट्रेन को यहां आना था, लेकिन यह सुबह 11:30 बजे आई। रात से सुबह तक तमाम यात्री स्टेशन पर इंतजार करते रहे। स्पेशल ट्रेनें तो एक दिन बाद स्टेशन पर पहुंच रही हैं।
वापसी में हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस भी साढ़े पांच घंटे लेट रही। दरभंगा से दिल्ली के बीच चलने वाली (04067) स्पेशल एक्सप्रेस 25 घंटे की देरी से मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची। कोहरे के कारण रेलयात्रियों को रोजाना ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। रेल अधिकारियों का एक्स हैंडल शिकायतों से भरा पड़ा है।
ट्रेनों में लगी फॉग सेफ डिवाइस भी यात्रियों की समस्या का निराकरण नहीं कर पा रही है। इसके अलावा कई रेलखंडों पर ट्रैक सुधार के लिए चल रहे ब्लॉक भी ट्रेनों के लेट होने का कारण हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि स्थिति को सुधारने के लिए सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। कोहरे के कारण समय प्रभावित हो रहा है, बहुत जल्द इसमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
यह ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कितनी लेट
12370 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस नौ घंटे
04067 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 25 घंटे
05283 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस 23 घंटे
04021 सीतामढ़ी-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस 10 घंटे
05565 सहरसा-सरहिंद स्पेशल एक्सप्रेस 8 घंटे
13009 दून एक्सप्रेस 3 घंटे