फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kosi water entered the fields, damage to mentha crop

खेतों में घुसा बाढ़ का पानी, किसानों को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kosi water entered the fields, damage to mentha crop
कोसी नदी में के पानी से हो रही फसलें बबार्द। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोसी नदी का पानी तटवर्ती गांव के खेतों में घुसने से किसानों को नुकसान हुआ है। मेंथा की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। मंगलवार को भी किसान अपने खेतों में भरा पानी निकालने में जुटे रहे। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों तीन दिन लगातार हुई बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। जिले के मूंढापांडे क्षेत्र के कई गांव कोसी नदी किनारे बसे हैं। जिनमें पानी भरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। रजौड़ा, हीरापुर, गदई, हरपाल नगर गांवों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रजोड़ा कन्नरदेव निवासी भरतपाल सिंह ने बताया कि उनकी नौ बीघा मेंथा की फसल को नुकसान पहुंचा है। चक लालपुर निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी छह बीघा मेंथा की फसल कटी हुई खेत में रखी थी, जो पानी में डूब गई। लालपुर निवासी राजभान सिंह ने बताया कि उनकी 10 बीघा मेंथा की फसल में पानी भरा है। गदई खेड़ा निवासी विजयल पाल की चार बीघा मेंथा में पानी भरा है। हीरापुर के दुर्गपाल सिंह ने बताया कि किसान अपने खेतों में भरे पानी को निकालने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर फिर बारिश हो गई तो फसल को काफी नुकसान होगा। हर साल मई जून में इतनी बारिश नही होती जितनी इस बार हुई है। इस बार मानसून भी जल्दी आ गया। यह समय मेंथा की पकाई और कटाई का था, इसलिए फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है।
भाकियू नेता नरेंद्र प्रताप ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने सर्वे कराने की बात कही है। उधर एडीएम सदर प्रशांत तिवारी ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से खेतों में पानी भरा है। नियमानुसार गांवों में सर्वे कराया जाएगा। यदि किसी फसल का नुकसान सर्वे में मिला तो किसान को मुआवजे के लिए संस्तुति की जाएगी।

रामगंगा का जलस्तर घटा, अलर्ट जारी
रामंगगा का बढ़ा जलस्तर मंगलवार को कम हो गया। बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रामगंगा का जलस्तर 188.40 मीटर पर रहा। सोमवार रात को यह 188.52 मीटर पर रहा था। इस तरह जलस्तर में कमी आई है। उधर कोसी नदी में मंगलवार को 3204 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने तटवर्ती गांव के ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed