फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kolkata Police Commissioner Rajeev kumar resident from Sambhal of uttar pradesh

सीबीआई Vs कोलकाता पुलिस : कमिश्नर के पैतृक घर चंदौसी में मची हलचल

Mon, 04 Feb 2019 06:18 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 04 Feb 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Kolkata Police Commissioner Rajeev kumar resident from Sambhal of uttar pradesh
कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार
पश्चिम बंगाल की सियासत में भूचाल लाने वाले कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार चंदौसी के हैं। उनकी मां और भाई संभल के चंदौसी में ही रहते हैं। चिटफंड घोटाले में राजीव कुमार से पूछताछ करने गई सीबीआई टीम को हिरासत में लेने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार के कदमों के खिलाफ धरने पर बैठ गई हैं। 
विज्ञापन


टेलीविजन पर आई खबरों ने चंदौसी में खलबली मचा दी है। लोग फोन करके उनके परिजनों से मामले की जानकारी लेने लगे। जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजीव कुमार के पक्ष में धरने पर बैठ गई तो लोगों को अपने शहर के राजीव की अहमियत का अहसास हुआ।    
विज्ञापन


पश्चिमी बंगाल में कोलकाता में रोजवैली व शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी की अगुवाई आईपीएस राजीव कुमार ने ही की थी लेकिन अब सीबीआई जांच पर सवाल खड़े कर रही है। बताते हैं कि जब सीबीआई राजीव कुमार के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची तो पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार सुर्खियों में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि राजीव कुमार के पिता आनंद कुमार चंदौसी के एसएम कालेज में प्रोफेसर थे। इसके बाद उनका परिवार यहीं बस गया। राजीव कुमार ने इसी महाविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की लेकिन यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पश्चिमी बंगाल चले गए थे। वहां पुलिस कमिश्नर हैं। 

भाई से बोले राजीव कुमार-सब ठीक, चिंता की बात नहीं

Kolkata Police Commissioner Rajeev kumar resident from Sambhal of uttar pradesh
राजीव कुमार का घर - फोटो : अमर उजाला
चंदौसी में सीता रोड स्थित उनके आवास पर उनकी मां एमडी गुप्ता रहती है। उनके रिश्तेदार आते जाते रहते हैं। उनके चचेरे भाई डा.शरद गुप्ता उनके घर पर मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि वह अक्सर रविवार को यहां आते रहते हैं। 

टेलीविजन पर जब राजीव कुमार के आवास पर सीबीआई के पहुंचने की बात सुनी तो उन्होंने फोन करके राजीव कुमार से बात की लेकिन उन्होंने कहाकि कोई चिंता की बात नहीं है। सब कुछ ठीक है। हालांकि शाम को उनसे बात नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed