{"_id":"5c581843bdec22653c2d1899","slug":"kolkata-police-commissioner-rajeev-kumar-mother-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में कोलकाता पुलिस कमिश्नर की मां का बयान, 'मेरा बेटा ईमानदार, गलत काम कर ही नहीं सकता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी में कोलकाता पुलिस कमिश्नर की मां का बयान, 'मेरा बेटा ईमानदार, गलत काम कर ही नहीं सकता'
Mon, 04 Feb 2019 04:17 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौसी
Published by: यशवीर सिंह
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस कमिश्नर और उनकी मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौसी में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की मां मीडिया के सामने आई हैं। उन्होंने अपने बेटे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बोलीं मेरा बेटा ईमानदार है। गलत काम कर ही नहीं सकता।
उन्होंने कहा मेरी बेटे से रोजाना बात हो रही है। सोमवार भी सुबह बात हुईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बदले की भावना से कार्रवाई की गई है। उन्होंने हेलिकॉप्टर उतरने नहीं दिया और रैली नहीं कर दी। इस वजह से ही यह सब हुआ है।
आपको बता दें कि रविवार की शाम को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से चिटफंड घोटाला मामले में पूछताछ करने के लिए गई सीबीआई टीम को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सीबीआई के पांच अधिकारियों को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। कमिश्नर राजीव कुमार ने सारधा और रोज वैली स्कैम से जुड़ी जांच की थी। सीबीआई को इस मामले में जांच से जुड़े डॉक्यूमेंट की दरकार है।

1989 बैच के आईपीएस अफसर राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। राजीव कुमार 2013 में शारदा चिटफंड घोटाला मामले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के अध्यक्ष थे। उन पर बतौर जांच अधिकारी के धांधली के आरोप हैं।
एसआईटी के अध्यक्ष के तौर पर राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर में शारदा प्रमुख सुदीप्त सेन और उनके सहयोगी देवयानी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने , उनके पास से मिली एक डायरी को गायब कर दिया था। इस डायरी में उन सभी नेताओं के नाम थे जिन्होंने चिटफंड कंपनी से रुपए लिए थे।
क्या है चिटफंड घोटाला
पश्चिम बंगाल का चर्चित चिटफंड घोटाला 2013 में सामने आया था। कथित तौर पर तीन हजार करोड के इस घोटाले का खुलासा अप्रैल 2013 में हुआ था। आरोप है कि शारदा ग्रुप की कंपनियों ने गलत तरीके से निवेशकों के पैसे जुटाए और उन्हें वापस नहीं किया। इस घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठे थे।