फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Knock of lumpy disease in the district, sent blood samples of six cows to Bhopal

जिले में लंपी डिजीज की दस्तक, छह गोवंश के खून के सैंपल भोपाल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Knock of lumpy disease in the district, sent blood samples of six cows to Bhopal
लंपी स्किन डिजीज से पीड़ित पशु
मुरादाबाद। पंजाब, हरियाणा समेत कई प्रदेशों के गोवंशों में फैली लंपी स्किन डिजीज ने मुरादाबाद के छजलैट ब्लॉक में भी दस्तक दे दी है। यहां के 13 पशुओं में इस रोग के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद पशु चिकित्सा विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। सात गोवंशों का उपचार कर स्वस्थ कर लिया है, शेष छह गोवंशों के खून के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

छजलैट विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर गुज्जर में कुछ गोवंशों के शरीर पर चकत्ते पड़ने व बुखार आने की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम ने वहां पहुंच कर जायजा लिया। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार कंछल ने बताया कि संबंधित गांवों के 13 गोवंशों में इस रोग के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्र कुमार, उदयराज सिंह, गंगाराम, यशवीर सिंह, ओमवीर सिंह तथा जाहिद अली के एक-एक गोवंश भी इस रोग से पीड़ित प्रतीत हुए। उनके खून के सैंपल भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी लैब भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन में इस लैब की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को कर दिया गया है अलग
सीवीओ अनिल कंछल ने बताया कि जिन छह गोवंश में वर्तमान में लंपी रोग के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें अन्य गोवंशों से अलग कर दिया गया है। उनकी देखरेख करने वाले पशु पालकों के माध्यम से भी दूसरे पशुओं को यह रोग फैल सकता है लिहाजा उन्हें भी अन्य गोवंशों से दूरी बना कर रखने को कहा गया है।
जिले भर में अलर्ट जारी
सीवीओ ने बताया कि लंपी रोग के लक्षण कुछ पशुओं में मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले की सभी गोशालाओं में डीडीटी समेत अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव मच्छर और मक्खी से बचाव के लिए करा दिया गया है। ब्लाक स्तर पर पशु चिकित्सकों व पशु सहायकों की टीम गठित कर सतत निगरानी करने तथा रिपोर्ट प्रतिदिन शाम को तीन बजे तक देने के निर्देश दिए गए हैं।

ये हैं लक्षण
सीवीओ ने बताया कि पशु को तेज बुखार आता है। शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं। पशु चारा खाना छोड़ देता है। पशु को तेज बुखार आता है।
ये करें बचाव
सीवीओ डॉ. अनिल कंछल ने बताया कि लंपी रोग का लक्षण दिखाई देने पर सबसे पहले संबंधित पशु को अन्य पशुओं से अलग कर लें। मच्छर, मक्खी से बचाव करें। ऑवला पाउडर, सनाय पत्ती, अंबा हल्दी, काली जीरी का बराबर मिश्रण 500 ग्राम (प्रत्येक 125 ग्राम) पीस लें और 50-50 ग्राम मिश्रण गुण में मिलाकर सुबह शाम पशु को देने से पशु स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed