फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Knives, sticks and sticks went in the dispute of transaction, ten people injured

लेनदेन के विवाद में चले चाकू, लाठी और डंडे, दस लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Knives, sticks and sticks went in the dispute of transaction, ten people injured
लेनदेन के विवाद में चले चाकू, लाठी और डंडे, दस लोग घायल
विज्ञापन

- सिविल लाइंस के अगवानपुर में हुई घटना, दुकानदार की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अगवानपुर में रविवार सुबह रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चाकू, लाठी और डंडे चलने से दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों को सड़क पर लाठियां फटकार दौड़ाया। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। जहां, एक बुजुर्ग दुकानदार की हालत गंभीर बनी हुई है।

सिविल लाइंस के अगवानपुर मोहल्ला कलालपुरी में मेहंदी हसन का परिवार रहता है। मेहंदी हसन की परचून की दुकान है। रविवार सुबह करीब छह बजे मोहल्ले में ही रहने वाला तसलीम मेहंदी हसन की दुकान से गुटखा खरीदने गया था। मेहंदी हसन ने पहले खरीदे गए सामान के रुपये मांगे। आरोप है कि तसलीम इसी बात से भड़क गया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच मेहंदी हसन का बेटा जीशान आ गया। जीशान और तसलीम में विवाद होने लगा। अन्य लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद तसलीम अपने घर चला गया और परिवार वालों को बुलाकर दोबारा आया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान चाकू, लाठी और डंडों से भी हमला किया गया। चाकू के हमले से मेहंदी हसन और उसकी पत्नी कनीज घायल हो गई। आरोप है कि आरोपी हमलावर तस्लीम, रिजवान, शकील, बुद्दन, नसीम, आजम, नजीरा ने मेहंदी हसन के बेटे जीशान के कंधे पर भी चाकुओं से हमलाकर घायल कर दिया। इस घटना में सुलेमान, इरफान और रिजवान भी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आईं हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी हैं। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed