फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Knife on young man assault, accused absconding

दो दोस्तों के बीच चले चाकू, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Knife on young man assault, accused absconding
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में शनिवार अपराह्न एक युवक को उसके दोस्त ने दो साथियों संग चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गलशहीद थानाक्षेत्र के बड़ी मस्जिद निवासी मोहम्मद अकरम का कहना है कि उनका बेटा सैफ अली शनिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे घर से निकला था। रात आठ बजे तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों से उसे फोन किया। इससे पता चला कि उसका फोन तो बरवालान मोहल्ले में एक चाय की दुकान पर रखा है। चाय की दुकान वाले ने बताया कि सैफ अली दो घंटे पहले अपना फोन छोड़कर कहीं गया था।
विज्ञापन

इस दौरान रात नौ बजे परिजनों को सूचना मिली कि सैफ जामा मस्जिद के पास आजाद पार्क पानी की टंकी के नीचे घायल अवस्था में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। घायल सैफ अली ने बताया कि गलशहीद थानाक्षेत्र के मदरसा जामिया उल हुदा के छोटे गेट के सामने रहने वाले कलीम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। इसके बाद चाकुओं से वार कर उसे घायल कर दिया। भोजपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर कलीम और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed