फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Knife attacked on teenager for opposing smoking cigarette

सिगरेट पीने का विरोध करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Knife attacked on teenager for opposing smoking cigarette
कुंदरकी थानाक्षेत्र निवासी एक किशोर के घर के सामने कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव मोहन तख्तपुर निवासी तारीक हुसैन शनिवार शाम को अपने घर से बहार जाने के लिए निकला तो उसने देखा उसके घर के गेट के पास ही मोहल्ले के चार युवक सिगरेट पी रहे थे। तारिक ने युवकों से अपने घर के सामने सिगरेट पीने से मना किया। इस पर युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और चौथे युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इसके बाद चारों युवक मौके से भाग गए। चीख पुकार सुन परिजन ने घर बहार आकर देखा ताहिर गंभीर घायल होकर जमीन पर पड़ा था। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed