फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kisan Mazdoor Sabha worker dies in road accident

Moradabad News: सड़क हादसे में किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ता की मौत

Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Sabha worker dies in road accident
ठाकुरद्वारा। मामा के घर से लौट रहे अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने ही चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ठाकुरद्वारा के गांव रामूवाला गनेश निवासी ब्लॉक ठाकुरद्वारा कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत बलवीर सिंह का बेटा अनिकेत कुमार ( 22 ) किसान मजदूर सभा का कार्यकर्ता था।
विज्ञापन

वह 21 दिसंबर को अपने मामा उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव लालपुर गया था। रात आठ बजे वह बाइक से घर वापस आ रहा था। काशीपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर सूर्य पुलिस चौकी के पास अचानक आगे जा रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे वह ट्रक के नीचे घुस गया। दुर्घटना में घायल अनिकेत को परिजनों ने काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूर्या चौकी पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में अनिकेत की बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को अनिकेत का शव घर पर पहुंचा। किसान मजदूर सभा के नेता प्रीतम सिंह आदि ने भी अनिकेत के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अनिकेत की मौत से उसके पिता, मां संतोष देवी, भाई सचिन, बहन किरन और छाया का रोते हुए बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed