{"_id":"608dc1978ebc3ec0d8342798","slug":"killing-wife-gets-swing-from-trap-neighbors-rescued-city-news-mbd3879473159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर पति ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर पति ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में ससुराल में रह रहे युवक ने शनिवार शाम को पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या की कोशिश की। युवक के ससुर ने आसपास के लोगों की मदद से उसे गले में फंदा कसने से पहले उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव में ई-रिक्शा चालक संदीप का परिवार रहता है। संदीप की पत्नी गुड्डी एक निजी फर्म में काम करती हैं। संदीप ने अपनी बेटी निधि (21) की शादी 29 नवंबर 2020 को अमरोहा जनपद के गजरौला थानाक्षेत्र में स्थित ईश्वरपुरा गांव निवासी राजू उर्फ राजकुमार (24) के साथ की थी। उन्होंने बताया कि होली से निधि अपने पति के साथ मायके में ही रह रही थी।
संदीप के मुताबिक शनिवार को वह और उनकी पत्नी रोज की तरह अपने-अपने काम पर चले गए। शनिवार देर शाम जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा भीतर से बंद था। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुलाए जबकि उनकी आवाज सुनकर पड़ोस में गई उनकी छोटी बेटी नैना बाहर निकल आई। नैना के खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद नैना को पड़ोसी की छत से अपने घर के भीतर दाखिल करवाया और नैना ने दरवाजा खोला। भीतर जाने पर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो पिता-पुत्री ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन
संदीप के अनुसार कमरे में बेड पर निधि का शव पड़ा था और राजू पंखे से बंधे फंदे पर लटका हुआ था। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और उन्होंने राजू को नीचे उतारा। उसकी सांसें चल रही थीं। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। इस बीच घर पहुंची पुलिस ने निधि का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने पति राजू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि राजू दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था। शुक्रवार शाम खाना खाते समय दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शनिवार को निधि और राजू के बीच विवाद हुआ था। शनिवार की देर शाम छोटी बेटी नैना के पड़ोसी के घर जाने के बाद राजू ने निधि की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी गले में फंदा कसकर जान देने की कोशिश की।
शादी में ट्रैक्टर खरीदने को दिए थे छह लाख रुपये
मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने शादी के समय मांग के मुताबिक राजू को ट्रैक्टर खरीदने के लिए छह लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा अन्य सामान भी दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी राजू दहेज के लिए निधि को तंग करता था। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने उनकी बेटी को मार डाला।
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
पत्नी की हत्या के बाद युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश किए जाने की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फॉॅरेंसिक टीम ने मौके पर पड़ताल कर साक्ष्य में इस्तेमाल हो सकने वाली कई चीजों के नमूने लिए हैं।