फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   killing the monk by hitting the neck with a sharp weapon

धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर साधु की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

फोट आदमपुर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय साधु शीशराम उर्फ सीतराम की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।हत्या की ये वारदात आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा की है।जिसमें पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
killing the monk by hitting the neck with a sharp weapon

विस्तार

फोट आदमपुर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय साधु शीशराम उर्फ सीतराम की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार शाम चार बजे गांव से आश्रम लौटी पत्नी को झोपड़ी में पड़ी चारपाई पर उनका शव मच्छरदानी से ढका मिला। साधु की गर्दन पर धारदार हथियार का गहरा घाव था। इससे साफ हो गया कि उनकी हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हत्या की ये वारदात आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा की है। यहां साठ वर्षीय शीशराम उर्फ सीतराम पुत्र दानसहाय गांव से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर गंगा बांध के किनारे अपने पांच बीघा खेत में आश्रम बनाकर रहते थे। वह यहीं पर पूजा पाठ भी किया करते थे। उनके साथ में पत्नी मुनिया भी रहती थीं। बुधवार रात नौ बजे मुनिया गांव में स्थित बेटे के घर पर गई थीं। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मुनिया आश्रम पर लौटी तो यहां झोपड़ी में चारपाई पर मच्छरदानी से ढका शीशराम का शव मिला। गर्दन पर धारदार हथियार का गहरा घाव था। बताया जाता है कि करीब तीन वर्ष पहले साधू ने अपने खेत पर आश्रम बनाया था। एसपी आदित्य लांग्हे का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। क्षेत्र के दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

छह सितंबर को साधु शीशराम ने आश्रम पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन पर हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गए थे। उन्होंने रुपये लूटने का भी आरोप लगाया था। साधु ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था। जिसमें पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया था। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed