{"_id":"5aea13004f1c1bea118b4d1a","slug":"kid-ate-poison-tablets","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में मासूम ने खाया कीटनाशक, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में मासूम ने खाया कीटनाशक, गंभीर
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 May 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
जहर खाया
बड़ों की लापरवाही से चार साल के एक बच्चे की जिंदगी पर बन आई। घर में खेल रहे बच्चे को कीटनाशक की गोलियां मिल गईं। नासमझी में बच्चे ने गोलियां खा लीं। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती गया है। डिलारी थानाक्षेत्र के ढकिया गांव में मोहम्मद आशिक का परिवार रहता है। आशिक मिर्च और मसाले बेचने व्यापार है। आशिक गेहूं में रखने के लिए कीटनाशक खरीदकर लाया था। जिसे उन्होंने अलमारी में रख दिया था।
बुधवार सुबह आशिक का चार साल का बेटा अरहान खेलते हुए अलमारी के पास तक पहुंच गया। उसने अलमारी से कीटनाशक की गोलियां निकाल ली। इसके बाद अरहान इन गोलियाें को खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अरहान ने उल्टियां शुरू की तो परिजनों में हड़कंप मच गया। घर में कीटनाशक की गोलियां बिखरी पड़ी थी। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।