{"_id":"689cfb542fdd7608900f6aa9","slug":"khushi-in-rangoli-sachin-tops-in-song-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-708551-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रंगोली में खुशी, गीत प्रतियोगिता में सचिन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रंगोली में खुशी, गीत प्रतियोगिता में सचिन अव्वल
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली और देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति थीम पर आधारित एक से बढ़कर एक रंगोली बनाईं। प्रतियोगिता में खुशी सैनी ने प्रथम स्थान, हिमांशी ने द्वितीय स्थान और मनु सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का विकास करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। देशभक्ति गीतों के गायन की प्रतियोगिता में छात्रों ने कई फिल्मी गीतों की हूबहू प्रस्तुति दी। शिक्षकों ने उनके गायन कौशल को सराहा। इस प्रतियोगिता में सचिन सिंह ने प्रथम स्थान, हिमांशी सैनी ने द्वितीय स्थान और कृष्णा कश्यप तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक समिति की संयोजिका प्रो. प्रियंशा सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों तिरंगा यात्रा, रंगोली, नारा लेखन, गायन, पोस्टर मेकिंग इत्यादि का आयोजन किया जा रहा है। इस दाैरान मेजर डॉ. मीनू मेहरोत्रा, डॉ. अनुपमा मिश्रा, डॉ. कृति श्रीवास्तव, डॉ. अनामिका गुप्ता, डॉ. स्वाति त्यागी, डॉ. अमित वैश्य, डॉ. बीके तिवारी, कैप्टन डॉ. राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।