फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Khawaja Gareeb Nawaz showed the right path: Shabbir

ख्वाजा गरीब नवाज ने दिखाई अच्छी राह : शब्बीर

Sun, 28 Dec 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 28 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Khawaja Gareeb Nawaz showed the right path: Shabbir

विज्ञापन
कुंदरकी। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी के उर्स के मौके पर हर साल की तरह शनिवार को कुंदरकी के मदरसा अब्बाबुल उलूम में जश्ने गरीब नवाज मनाया गया जिसमें मौलाना शब्बीर ने ख्वाजा गरीब नवाज की सीरत पर बयान की। उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ने लोगों को अच्छी राह दिखाई और अपने किरदार और अमल की बुनियाद पर लोगों के दिल जीते।
इसके बाद महफिल में कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। कुल में कारी मुनाजिर रजा ने मुल्क और कौम की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ कराई। इस दौरान मौलाना आसिम, मौलाना दानिश, हाफिज सगीर, रफी अंसारी, दानिश अंसारी, मोहम्मद रहमान, नबी अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित मदरसा इस्लामियां अरबिया अहले सुन्नत बाबुल इल्म में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स का कुल शरीफ हुआ। मदरसे के बच्चों ने नात ए रसूल और मनकब्त ए ख्वाजा गरीब नवाज पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजिम ए आला सैय्यद जुनैद मियां ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की हयात ए जिंदगी पर रोशनी डाली और कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ने लोगों को अल्लाह की इबादत करने और नबी की सुन्नतों पर अमल करने पर जोर दिया। दुआ में फैज खान,उमर अली खान, कैफ खान, अरमान मलिक, फैज अल्वी, अयान मलिक, फैजान खान, मुहम्मद अनीस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed