{"_id":"6a6e5e433c464e9c930ea156","slug":"khatri-hitkarini-sabha-honored-meritorious-individuals-and-eight-prominent-figures-from-the-community-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-960819-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खत्री हितकारिणी सभा ने मेधावियों और समाज की आठ हस्तियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खत्री हितकारिणी सभा ने मेधावियों और समाज की आठ हस्तियों का किया सम्मान
विज्ञापन
मुरादाबाद। खत्री हितकारिणी सभा एवं महिला हितकारिणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती और स्वजातीय मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सिविल लाइंस स्थित शहनाई मंडप में किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आठ प्रमुख हस्तियों को भी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभित टंडन, विशिष्ट अतिथि शिव स्वरूप टंडन, प्रकाश शरण कपूर और अन्य अतिथियों ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन एवं भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में कुमारी आशी टंडन वृंदा खन्ना, सीबीएसई बोर्ड से स्तुति मल्होत्रा, आध्या टंडन, निष्ठा मनुचा, अनाया खन्ना को सम्मानित किया गया। अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में समाज के आठ प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन राजू टंडन और पूजा खन्ना ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश कुमार खन्ना, राजेंद्र कुमार टंडन, राकेश कुमार टंडन, संदीप खन्ना, एडवोकेट दीपक टंडन, हरि गोपाल कपूर, मुकेश टंडन, अशोक कुमार मेहरोत्रा, मनु मेहरोत्रा, अमित मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
00
इन्हें दिया गया राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सम्मान
- निर्यातक खत्री अनुराग मेहरोत्रा, खत्री संदीप मेहरोत्रा, सीए खत्री हिमांशु मेहरा, डॉ. खत्री राज कपूर, डॉ. खत्री पीएन टंडन, खत्री संदीप खन्ना, एडवोकेट खत्री अजीत कुमार मेहरोत्रा, खत्री शरद मेहरोत्रा