फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   khanan mafia jaffar arrested

सीएम के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले मुठभेड़ में एक लाख का इनामी जफर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
khanan mafia jaffar arrested
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले ही एक लाख के इनामी खनन माफिया जफर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पाकबड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में जफर को पैर में गोली लगी है। वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार रात जफर उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हुआ था।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर 2022 को खनन माफिया और उसके गुर्गों ने एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ा लिया था। इस मामले में ठाकुरद्वारा में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में डिलारी के काकरखेड़ा निवासी जफर और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहे थे। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। 12 अक्तूूबर की शाम पांच बजे जफर ठाकुरद्वारा में कमालपुरी चौराहे के पास पुलिस और एसओजी पर फायरिंग कर उत्तराखंड सीमा में घुस गया था। पुलिस टीम भी उसका पीछा करते हुए आरोपी उत्तराखंड के भरतपुर गांव पहुंच गई। जहां गुरताज सिंह भुल्लर के मकान में घुसे जफर को पुलिस पकड़ने पहुंची। यहां पुलिस टीम ग्रामीणों ने घेर लिया और जफर को छुड़ाकर भगा दिया। इस दौरान गोली लगने से महिला की मौत हो गई। जबकि छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसके बाद से जफर की तलाश में पंद्रह टीमें लगा दी गई। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को मुरादाबाद आना था। वहीं देररात बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने भी मुरादाबाद पहुंचकर समीक्षा की और जफर की गिरफ्तारी को लेकर रणनीति बनाई। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि जफर की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थीं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जफर बाइक से पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास से होते हुए अमरोहा की ओर भाग रहा था। इसी दौरान पाकबड़ा समेत अन्य थानों की पुलिस ने उसे कैलसा रोड के पास रोकने की कोशिश की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली जफर के पैर में लगी। इसके बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान दौड़ भाग में सिपाही संदीप भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल जफर और सिपाही संदीप को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। मौके से पुलिस को बिना नंबर की बाइक और देसी पिस्टल मिली है। जफर के खिलाफ पाकबड़ा थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed