फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   khanan mafia had ran to forest team

खनन माफिया से पेपर मांगे तो फॉरेस्ट टीम को दौड़ाकर पीटा

Sun, 05 Feb 2017 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 05 Feb 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
khanan mafia had ran to forest team
पुलिस - फोटो : amar ujala
दिल्ली हाईवे पर शनिवार को चेकिंग कर रही वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला बोल दिया। वन विभाग के सीओ, दरोगा और वन रक्षक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। टीम ने बजरी लदे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक की सूचना पर पहुंचे स्कार्पियो सवार लोगों ने टीम के साथ मारपीट गई।  
विज्ञापन


उन्होंने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। वन क्षेत्राधिकारी ने पाकबड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि सीओ ने ऐसी घटना से इंकार कर दिया है। वन विभाग के प्रवर्तन दल के क्षेत्राधिकारी राम सिंह विष्ठ, दरोगा सुरेश चन्द्र जोशी, वन रक्षक सुशील कुमार, वन चौकीदार उदय पाल सिंह राघव के साथ रामपुर- मुरादाबाद बाईपास पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास वाहनों की चेंकिग कर रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर में एक ट्रक बजरी से भरा हुआ रोका गया था। टीम ने ट्रक चलक से कागज दिखाने को कहा। मगर ट्रक चालक ने कागज दिखाने के बजाए अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में दो स्कार्पियो कार में सवार होकर एक दर्जन से ज्यादा लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने सभी वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगों ने हाईवे पर वन विभाग की टीम को दौड़ा दौड़ा कर पीटा वन क्षेत्राधिकारी अपनी टीम के साथ मदद के लिए इधर उधर दौड़ते रहे, लेकिन किसी ने कोई मदद नही की। दबंग ट्रक को अपने साथ ले गए। वन विभाग की सरकारी गाड़ी भी तोड़ दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने देर शाम इस मामले की सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलने पर पुलिस भी दबंगों की तलाश करने लगी, लेकिन उनका कोई पता नही चल पाया। पुलिस ने वन क्षेत्राक्षिकारी राम सिंह विष्ठ की तहरीर पर ट्रक संख्या  (यूपी 21 एएन 5381) और स्कार्पियो संख्या (यूके 06 एन 1555) और दूसरी स्कारपियों (यूपी 21 बीसी 5001) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं भगतपुर के कांकरखेड़ा, भानपुर गजरौला और बराही लालपुर में शनिवार को अवैध खनन कर रहे सात ट्रैक्टर-ट्राली, एक जेसीबी को पुलिस ने सीज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed