फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   KGK College student raises questions about the inquiry committee.

Moradabad News: केजीके कॉलेज के छात्र ने जांच समिति पर उठाए सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
KGK College student raises questions about the inquiry committee.
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज के छात्र ने प्रोफेसर की जांच के लिए बनाई गई समिति पर सवाल उठाए हैं। प्राचार्य का कहना है कि दोनों अधिकारी छात्रों से संबंधित हैं। शिकायतकर्ता तय नहीं करेगा कि जांच कौन करेगा।
विज्ञापन

लॉ छात्र सचिन चौधरी ने विभाग के शिक्षक प्रो. राजकुमार सोनकर पर आरोप लगाया था कि उन पर दो विषयों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है लेकिन उन्होंने पूरे सेमेस्टर में एक ही विषय पढ़ाया था। शिकायत के आधार पर प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने मामले की जांच डीन छात्र कल्याण और मुख्य नियंता काे सौंपी है। सचिन चौधरी का आरोप है कि जांच समिति में शामिल दोनों प्रोफेसर उनके समकक्ष हैं, जिससे जांच प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही जांच समिति में छात्र प्रतिनिधि को शामिल करने और जांच पूरी होने तक प्रो. राजकुमार सोनकर के कॉलेज आने पर रोक लगाने की मांग की है। प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों अधिकारी छात्राें से संबंधित हैं। छात्र कल्याण निदेशक का काम छात्रों की समस्याओं के समाधान का है, जबकि मुख्य नियंता पर अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी है। ऐसे में शिकायतकर्ता तय नहीं कर सकता कि जांच समिति में किसे शामिल किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed