फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kauwali of nizami brother in tmu

टीएमयू के ऑडिटोरियम में निजामी बंधुओं की कव्वाली पर झूमे श्रोता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
kauwali of nizami brother in tmu
मुरादाबाद। बॉलीवुड फिल्म बजरंगी भाईजान और रॉकस्टार की कव्वाली से प्रसिद्ध निजामी बंधुओं ने बृहस्पतिवार रात टीएमयू के ऑडिटोरियम में मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने जब कव्वाली शुरू की तो ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। निजामी बंधु ग्रुप के मुखिया चांद निजामी, शादाब निजामी और सोहराब निजामी अपनी जमात के साथ तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के 21 साल पूरे होने के उत्सव में बतौर मेहमान शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने किया। निजामी बंधुओं ने अपनी प्रस्तुति की शुरूआत सूफी कव्वाली से की। उन्होंने सुनाया कि कोई पुकारे अल्लाह तुझको, कोई कहे भगवान, जिसके मन को जैसा भाए भाए, वैसा तेरा नाम। हाथ खुलें तो अल्लाह-अल्लाह, हाथ जुड़ें तो राम। इस पर श्रोताओं ने उन्हें भरपूर तालियों से नवाजा।
विज्ञापन

सूफी कव्वाली से शुरू हुआ सिलसिला बॉलीवुड कव्वाली तक पहुंचा। श्रोताओं की मांग पर कलाकारों ने रॉकस्टार फिल्म की कव्वाली कुन फाया कुन, बजरंगी भाईजान का मशहूर कव्वाली भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, लौट कर मैं न जाऊंगा खाली, छाप तिलक सब छीनी रे मो से नैना मिलाके, दमादम मस्त कलंदर समेत कई बेहतरीन कव्वाली सुनाईं। साथ ही दिल दिया है जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए सुनाकर देशभक्ति के रंग भी भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव के डमरू पर आधारित ध्वनि ढोलक के जरिये निकालकर कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी। निजामी बंधुओं के साथ मौजूद बाल कलाकारों ने वर्तमान में प्रचलित कई हिंदी गीत सुनाए। उन्होंने कार्यक्रम के जरिये सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देने की कोशिश की। कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह चौहान, मेयर विनोद अग्रवाल, शिक्षक विधायक डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, टीएमयू के ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन, अनुराग जैन, अक्षत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed